प्रणाम!

मैं नीरज शर्मा, वीरों की भूमि राजस्थान के नाथद्वारा शहर से हूँ। मैं एक वित्तीय सलाहकार हूँ और हिन्दी लिखने- पढ़ने का बहुत शौक है। म्यूच्यूअल फ़ंड के बारे में हिन्दी मे जानकारी बहुत कम उपलब्ध है सो मैं एक ऐसा मंच बनाने का प्रयास कर रहा हूँ, जहाँ से अंग्रेजी कम जानने वालों को आसानी से हिन्दी में म्यूच्यूअल फ़ंड में निवेश के बारे में जानकारी मिल सके। इसमें आप सबके सहयोग की आवश्यकता होगी, और हाँ निवेश के बारे में किसी  भी जानकारी के लिये  आप मुझसे सलाह ले सकते हैं।

12 Responses to “प्रणाम!”

  1. सागर चन्द नाहर Says:

    नीरज भाई
    हिन्दी चिठ्ठा जगत में आपका स्वागत है। आशा है आप के द्वारा दी जाने वाली जानकारी हम सबके लिये बहुत उपयोगी होगी।
    लिखते रहिये। :)

  2. Pramendra Pratap Singh Says:

    आपका स्‍वागत है, नये वर्ष मे आपके द्वारा आम के आम गुठलियों के दाम वसूलने के नुक्‍से प्राप्‍त होगे। नया वर्ष सभी प्राकर से आपके लिये लाभ प्रद हो।

  3. समीर लाल Says:

    वाह भाई, नये साल कॊ नई सौगात के रुप में आपका स्वागत है हिन्दी चिट्ठा जगत में.

  4. Pratik Pandey Says:

    नीरज जी, हिन्दी ब्लॉग मण्डल में आपका हार्दिक स्वागत् है। उम्मीद है आप निरन्तर लिखकर नेट पर हिन्दी को समृद्ध बनाने में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे।

  5. Jitu Says:

    हिन्दी चिठ्ठा जगत में आपका हार्दिक स्वागत् है|

  6. गिरिराज जोशी Says:

    हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है नीरजजी. एक और राजस्थानी ब्लॉगर को देखकर अच्छा लग रहा है.
    आप लगातार लिखते रहें, शुभकामनाएँ.

  7. उन्मुक्त Says:

    हिन्दी चिट्टे जगत में इसी की जरुरत थी, स्वागत है आपका।

  8. Shrish Says:

    हिन्दी चिट्ठाजगत में आपका हार्दिक स्वागत है नीरज भाई। बहुत खुशी का विषय है कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से लोग हिन्दी जगत से जुड़ रहे हैं। बस ये काम न करना कि उदघाटन करके चले गए। आप नियमित लिखना शुरु कीजिए। हिन्दी चिट्ठाजगत की यही खासियत है कि जल्दी ही आप सब से घुल-मिल जाओगे।

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना।

  9. Neeraj Sharmaa Says:

    प्रणाम !

    आप सभी साथियों को उत्साहवर्धन के लिये बहुत बहुत धन्यवाद । अपने अमूल्य सुझावों से अवगत कराते रहें। आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

  10. kirti Says:

    badhai ho

  11. जगदीश भाटिया Says:

    आपका स्वागत है नीरज जी।

  12. hari mohan singh Says:

    स्वागत है।

Leave a Reply